धान खरीद होते ही बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा नें मंडी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जिसमे कार्य शिथिलता देख विधायक ज़ी भड़क गए और 5 केंद्र प्रभारियों का 1दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.
धान खरीद में गड़बड़ी और लापरवाही आखिर छुपती कैसे, अनीमित्ताओ के चलते बीसलपुर धान खरीद जारी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक विवेक वर्मा और sdm नागेंद्र पाण्डेय नें अव्यवस्था देखकर भड़क गए.विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बीसलपुर मंडी स्थित 36 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर गंभीर लापरवाही देखी गई.निरीक्षण में PCU घुरीपट्टी के दो केंद्र प्रभारी मौके से नदारात मिले,UPSS केंद्रों पर कर्मचारी तो गैरमौजूद मिले,साथ ही वहाँ जर्जर मशीनो के आलावा कोई नहीं दिखा,किसान(अन्नदाता) के लिए पेयजल क़ी कोई व्यवस्था नहीं पानें पर लापरवाह 5 से 6केंद्र प्रभारियों का 1 दिन का वेतन काटने के लिए निर्देशित किया गया है.किसानो को लेकर
अधिकारियों ने बताया कि मंडी परिसर में किसी भी ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं दिखने पर सीज कर दिया जाएगा। यहाँ तक तो ठीक था. मगर किसान और प्रभारी के आलावा किसी भी बिचौलियो के देखे जाने उन्हें जेल भेजनें के लिए निर्देशित किया है.मंडी परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर MO क़ी जमकर फटकार लगाई।

Leave a Reply