दिनदहाड़े हत्या, पुरानी रंजिश का मामला,

पीलीभीत में युवक क़ी हत्या का मामला सामने आया है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.
जनपद के पूरनपुर इलाके में युवक क़ी हत्या का मामला सामने आया है.दिनदहाड़े एक युवक क़ी हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले क़ी पड़ताल में जुट गई है.मृतक पूरनपुर थाना क्षेत्र के रमपुरा ताल्लुक महराजपुर का रहने वाला था और अरवाज खां नाम बताया जा रहा है.ये युवक गणपति राइस मिल में पल्लेदारी(मजदूरी)का काम करता था। दरअसल बुधवार दोपहर को खाना खाने के लिए घर जा रहा था.इस बीच आरोपी नें हमला कर दिया जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।दूसरी ओर परिजनों में कोहराम मच गया।ASPहिमांशु गौरव ने कहा कि हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है, हत्यारे क़ी तलाश जारी है.

Asp– हिमांशु गौरव 👆

Leave a Reply