इपिक नंबर गड़बड़ी,मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर डीएम अलोक कुमार नें दोषी मयंक गोश्वमी और हेमंत चौधरी पर क़ी ये कार्यवाही.

पीलीभीत के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर डीएम नें देर रात ताबड़तोड़ sdm के कार्य क्षेत्र में बदलाव किये है,
दरअसल मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा 127-पीलीभीत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम के इपिक नम्बर पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए आज प्रकरण की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी(dm)से करायी गयी थी,जिला निर्वाचन अधिकारी अलोक कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में जांच के बाद मतदाताओं के इपिक नम्बर को ऑनलाइन सर्च करने पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित हो रहा था,मुख्य निर्वाचन अधिकारी नें इस प्रकार की गलती को तत्काल ठीक करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए गये,यही नहीं सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा-32 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के उत्तरदायित्व के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।पीलीभीत जिले के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तार आख्या दो दिन में पेश करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत अलोक कुंमार को दिये गये।
पीलीभीत जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार नें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद देरात जिले सभी तहसीलों में sdm के ट्रांसफर करते हुए दोषी sdm मयंक गोश्वमी को पूरनपुर से जिला मुख्यालय पीलीभीत अटैच कर दिया है साथ ही हाल sdm अमरिया हेमंत कुमार भी अब मयंक क़ी तरह जिला मुख्यालय संबद्ध रहेंगे. वही बीसलपुर sdm नागेंद्र पाण्डेय को पूरनपुर भेजा गया है.परमेश्वर कुमार को कालीनगर से बीसलपुर तहसील का चार्ज दिया गया है.पूरनपुर न्यायिक राजकुमार बैठा को अमरिया तहसील भेजा गया तो पीलीभीत सदर न्यायिक sdm पावन कुमार को कालीनगर भेजा गया. जिला निर्वाचन अधिकारी के इस कार्यवाही के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.अभी आगे कई कर्मचारियों पर भी गिर सकती है गाज.

Leave a Reply