अब विपक्ष नें फॉर्म 6,8 का नया उठा दिया मुद्दा,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुमुद गंगवार नें दिखाए सुबूत.

पीलीभीत के शहर विधानसभा 127 में वोटर लिस्ट गड़बड़ी का मामला आया है.काग्रेस नेता कुमुद गंगवार नें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के प्रशासन क़ी कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है.विपक्ष नेता कुमुद गंगवार नें बताया कि मतदाता सूची में सुधार के बाबजूद अधिकारियो द्वारा फॉर्म 8 क्यों लिया जा रहा है.बिना तारीख अंकित फॉर्म 8 बूथों पर इकठ्ठा किया जा रहा है,फर्जीवाड़ा करने वाले ARO मयंक गोस्वामी,हेमंत चौधरी को बचाने क़ी तैयारी क़ी जा रही है.
Sdm मयंक गोस्वामी,हेमंत चौधरी को बचाने के लिए फॉर्म 8 का बूथों पर कलेक्शन किया जा रहा है,निर्वाचन आयोग के अनुसार बूथों पर नए वोटो के लिए फॉर्म 6 लेने के निर्देश थे,अब फॉर्म 6 की आड़ में जिले के सभी BLO द्वारा फॉर्म 8 इकठ्ठा करवाया जा रहा है.पीलीभीत के गुलड़िया भिंडारा और भिखारीपुर सहित 411 समेत कई बूथों पर क्लेक्शन जारी है।
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा पीलीभीत के अमरिया के तत्कालीन sdm मयंक गोस्वामी और हाल sdm हेमंत चौधरी सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने के निर्देश दिए गए.जिसके बाद RO अलोक कुमार नें उन दोनों को जिला मुख्यालय में संबद्ध कर दिया, विपक्ष द्वारा उठाये गए सवाल को देखते हुए निर्वाचन आयोग नें R.O. पीलीभीत से रिपोर्ट मांगी थी,निर्वाचन आयोग को पीलीभीत R.O. अलोक कुमार द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार इन तीनो पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे.फिलहाल फार्म 6 क़ी आड़ में फार्म 8 कलेक्ट करानें को लेकर आरोप है कि अधिकारी अब मयंक गोस्वामो और हेमवंत चौधरी को बचाने कि जुगत में है. मामले में कोंग्रेसी नेता कुमुद गंगवार नें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को ये जानकारी दी है.

Leave a Reply