पीलीभीत: बिजली बिल बकाया और चेकिंग अभियान के दौरान टीम से अभद्रता और मारपीट का आरोप,
पीलीभीत में बिजली विभाग की चेकिंग टीम के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची टीम ने कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पूरा मामला पीलीभीत के जादोपुर गहलुइया गांव का है. प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को बिजली विभाग की टीम गांव में बिजली चोरी की जांच और चेकिंग अभियान के लिए पहुंची थी।आरोप है कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने टीम के काम में बाधा डाला और विरोध करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की। इस मामले में sdo राजेवव कुमार नें पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply