धान खरीद में हो रही गड़बड़ी कहाँ जाये किसान,तहसील में गरजे भाकियू(भानू) के कार्यकर्ता,बड़ी आंदोलन की दी चेतवानी।
पीलीभीत के बीसलपुर में भाकियू(भानू)के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने धान खरीद एजेंसियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.तहसील परिसर में भानू ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर धान खरीद को आड़े हाथ लिया.भृष्ट लेखपाल रिश्वतखोरी सहित अन्य मामलो को लेकर भाकियू ने SDM को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग क़ी, साथ ही मांगें पूरी न होने पर भाकियू भानू ने बड़े आंदोलन की चेतवानी भी दे डाली,हुआ यूँ क़ी भारतीय किसान यूनियन(भानू) के जिलाध्यक्ष भजन लाल के तमाम कार्यकर्ताओ को लेकर बीसलपुर तहसील पहुँचे,जिन्होंने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया.आरोप है कि पीलीभीत में 1 अक्टूबर से धान के सरकारी क्रय केंद्र लगाए जानें थे,जोकि नहीं लगाया गया,जिसका फायदा उठाकर बिचौलियों और व्यापारी किसानों के धान औने-पौने दामों में लूट रहे हैं। इसकी जिम्मेदार शासन-प्रशासन है।सरकारी धान राइस मिलों में जाने से पहले राइस मिलों के स्टॉक चेक करने के बाद ही सरकारी धान रखा जाए ताकि सरकारी धान कागजों में फर्जी न चढ़ाया जा सके,बीसलपुर में फर्द खतौनी व अंश में तहसील प्रशासन की लिपिकीय गड़बड़ी के कारण तमाम गड़बड़ियां है,जिससे किसान परेशान घूम रहा है। लेखपाल बिना सुविधा शुल्क के किसानों के अंश खतौनी में सुधार नहीं कर रहे हैं। किसानों की अंश व खतौनी तत्काल सही कराया जाना चाहिए,भाकियू संगठन ऐसे लेखपालों को सबक सिखाएगा।इसके साथ हीं बकैनिया दीक्षित के मजरा मनपुरा में सरकारी ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा जमीन पर भू-माफियाओं के कब्जे का भी आरोप है। उनका कहना है कि उन्होंने दो साल पहले शिकायत कर माफियाओं के चंगुल से जमीन कब्जा मुक्त कराई थी, लेकिन भू-माफियाओं पर कार्रवाई न होने से माफियाओ ने फिर कब्जा क़र लिया। भाकियू ने बिलसंडा सीएचसी में डॉक्टर नदारद रहने और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ न मिलने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ हीं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और धांधली का आरोप है। इन्हीं 5 मांगों को लेकर भाकियू भानू ने SDM को ज्ञापन सौंपा है।भाकियू भानू ने जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराकर भू-माफियाओं पर कठोर कार्यवाही,CHC बिलसंडा में सारी व्यवस्था सही कराने,आवास योजना में सर्वे कराकर पात्रों को आवास दिलाने और मंडी में धान खरीद में गड़बड़ी रोकने की मांग उठाई है।उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर फर्जीवाड़े पर प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो भाकियू भानु आंदोलन को विवश होगी।
Byt: भजन लाल क्रोधी, जिलाध्यक्ष, पीलीभीत।

Leave a Reply