
पीलीभीत के पूरनपुर स्थित मंडी समिति में भाकियू चढूनी नें sdm को ज्ञापन सौपी है.जिसमे धान खरीद में अव्यवस्था को देखते हुए किसानों और भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया,इस दौरान sdm और भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं की आपस तेज झड़प भी हुई,sdm नें धरने पर बैठे किसानों को कार्यवाही क़ी चेतावनी दे दी,सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओ को शांत कराया और तहसील गेट खुलवाया,
आपको बता दें कि पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद की गड़बड़ी और अव्यवस्थाये हावी है.किसानों को धान बेचने के लिए बिचौलियों का सहारा लेना पद रहा ही. क्रय केंद्रों पर बिना बिचालियो के खरीद संभव नहीं हो पा रहा,खरीद एजेंसियो नें अपने अपने बिचौलियो को खरीद के लिए रखा हुआ है.चढूनी द्वारा आरोपो को लेकर तहसील का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन कर दिया गया।कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि समस्या का समाधान ना करा कर कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है. सूचना पर पहुंचे कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत करा तहसील गेट खुलवाया ही.चढूनी नें 9 सूत्रीय ज्ञापन sdm को सौंपा और 2 दिन के भीतर समस्याओ का समाधान कराने की मांग की है।नहीं तो सोमवार को नेशनल हाईवे जाम करेंगे,फिलहाल नवागत sdm नागेंद्र पांडे ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply