

पीलीभीत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,चार प्रतिष्ठानो में नमूने जांच के लिए एकत्रित,
पीलीभीत में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ और जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के चार नमूने एकत्र किए हैं।टीम ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए, इस दौरान दूध,सरसों का तेल,ग्रीन ड्रिंकिंग सॉस और रिफाइंड एडिबल ऑयल के नमूने जांच के लिए एकत्रित किये गए। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किये गए है,खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।कार्यवाही में निक्की पिलानिया टांडा बिजेंसी में डेयरी का काम करते है इनके पास से घी का सेम्पल लिया गया,विनय कुमार अरविन्द ड्यूनी केशर पुर से सुक्कोत सरसो का तेल,राजू कुमार पिपरिया से ग्रीन शॉश और मझोला नगर से संदीप अग्रवाल किराने क़ी दुकान से मल्टी सोर्स एडीवल ऑयल एकत्रित कर टीम द्वारा जाँच के लिए लैब भेजा जायेगा..
अब देखना होगा कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है।ये देखने वाली बात है..

Leave a Reply