

पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में क्रिकेट लीग एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन,प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर किया सम्मानित,
पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट लीग एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर वार्डन डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. अरुण सिंह ने भी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।क्रिकेट लीग में परवेज़ की कप्तानी तथा मोसाजिम की उपकप्तानी में विजेता टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम में वसीम, कैफ, प्रशांत, दीपक, अहद, जयंत, पुष्कर, विपुल एवं विवेक शामिल रहे। प्रतियोगिता में दूसरी टीम की ओर से आदित्य, महफ़ूज़, रतनदीप, रतन गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,मैचवार व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर प्रथम मैच में आदित्य, दूसरे मैच में परवेज़ तथा तीसरे मैच में मोसाजिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने के लिए परवेज़ तथा सर्वाधिक विकेट लेने के लिए मोसाजिम को विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई,महाविद्यालय के मल्टीपरपज़ हॉल में 23, 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के परिणाम में महिला एकल: स्वर्ण पदक शिखा-रजत पदक,शारदा-कांस्य पदक,गर्गी एवं अंशिका भी शामिल रही.वही बालक एकल स्वर्ण पदक में प्रणव-रजत पदक,तल्हा- कांस्य पदक- आयुष,महिला युगल-स्वर्ण पदक, शिखा एवं दिव्या वर्मा- रजत पदक,शारदा एवं अंशिका- कांस्य पदक,शीतल एवं खुशबू तथा प्रीति एवं भक्ति भी शामिल रही.पुरुष युगल- स्वर्ण पदक, आयुष एवं तल्हा-रजत पदक, सार्थक एवं ध्रुव- कांस्य पदक, हसन एवं अब्दुल तथा विपुल एवं समीर शामिल रहे.मिश्रित युगल:-स्वर्ण पदक,आयुष एवं प्रीति-रजत पदक,सार्थक एवं शीतल-कांस्य पदक,अंशिका एवं रतन तथा अंकित माथुर एवं शिखा शामिल थे.
खेल के इस मैदान में उतरे खिलाड़ियों को लेकर प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत किया। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply