

पीलीभीत के उत्तराखंड सीमा पर स्थित नगर मझोला में दशहरा और दीपावली के अवसर पर भव्य मेला आयोजन किया गया है.इस मेले का उत्तरप्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार उद्घाटन करेंगे.
पीलीभीत के उत्तराखंड सीमा पर स्थित नगर मझोला में सालो क़ी परम्परा को बादस्तूर बरकरार रखने वाले दशहरा और दीपावली मेला “The Diwali Fest” का आयोजन 28अक्टूबर को किया जा रहा है।4 दिन तक चलनें वाला ये मेला 31अक्टूबर तक चलेगा,इसमें व्यापारी एवं पूर्व चेयरमैन अजय गोयल क़ी अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक क़ी गई.इस बैठक में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराने क़ी बात को साहमति दी गई.28 अक्टूबर क़ी शाम 7 बजे से इस कार्यक्रम क़ी शुरुआत क़ी जाएगी.इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक,धार्मिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा,दिल्ली से आए अंतर्राष्ट्रीय जादूगर द्वारा इंद्रजाल सहित अन्य हैरतअंगेज जादू के कारनामों का प्रदर्शन किया जाएगा,वहीं मुंबई से आए बॉलीवुड डांस ट्रूप के कलाकारों द्वारा मनोहारी प्रस्तुती,मेंहदी और डांस मझोला डांस,एकल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा,दूसरे दिन विभिन्न सुरों से सुसज्जित संगीत संध्या का आयोजन होगा जिसमें अनेकों सुमधुर गीतों का लाइव कार्यक्रम मंचन बैंड के साथ होगा। इसके साथ ही दूसरे दिन मझोला आइडल सिंगिंग प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान रामायण आधारित,वन मिनट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। तृतीय दिवस 30 अक्टूबर को मझोला के इतिहास का सबसे बड़ा गरबा एवं डांडिया महोत्सव आयोजित होगा जिसमें डांडिया नृत्य के साथ डांडिया क्वीन,बेस्ट हेयर स्टाइल,बेस्ट कॉस्ट्यूम,बेस्ट डांडिया स्टिक समेत अनेकों मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंजाबी भंगड़ा ग्रुप भी जमकर धमाल मचायेगा। 31 अक्टूबर को रंगोली तथा डांस मझोला डांस ग्रुप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीं तथा बॉलीवुड डांस,पंजाबी भंगड़ा,लक्की ड्रॉ भी आयोजित होंगे,जिसमें प्रथम विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी पुरस्कार के रुप में दिया जाएगा.प्रतियोगिताओं में प्रवेश निःशुल्क है।आयोजकों मंडल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम विगत 22 वर्षों से आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न झूले, खान पान तथा खरीददारी के स्टॉल्स और साज सज्जा रहेगी। आज आयोजन समिति ने मेला ग्राउंड श्री राम लीला मैदान जाकर तैयारियों का जायजा भी लिया गया.

Leave a Reply