औषधिय प्रशासन क़ी माफियाओ से मिलीभगत का खुलासा.पुलिस नें दवाइयों के बड़े जखीरे का किया पर्दाफाॅस.

पीलीभीत में औषधिय प्रशासन क़ी कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा होने का मामला सामने आया है.पुलिस विभाग नें मेडिकल स्टोर्स पर बेचे जाने वाले नशीली दवाइयो का बड़ा खेप पकड़ा गया है.इसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपये आँकी जा रही है.
ड्रग विभाग क़ी लापरवाही और दवा माफियाओ से सांठ गांठ का सीधा नमूना तब देखने को मिला जब 43 कार्टून में इन नशीले कैप्सूल बरामद हुए, पुलिस क़ी इस कार्यवाही में 1 आरोपी गिरफ्तार हुआ है जिसने नकली कगजात,बिल लगाकर मेडिकल दुकानों पर बेचीं जाती थी.दरअसल पूरनपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5,57760 कैप्सूल बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आँकी गई है।पुलिस नें इन दवाईयों क़ी कम्पनी, एजेंसी और सप्लायर तक क़ी जाँच शुरू कर दी है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इसी श्रंखला में 28 अक्टूबर 2026 को पूरनपुर पुलिस ने मंडी स्थल के पास आरोपी दानिश निवासी थाना माधोटांडा को अरेस्ट कर इस मामले का का खुलासा किया.इसके बाइक पर 1कार्टून और गोदाम में42 कार्टून का जखीरा बरामद हुआ.पुलिस अधिकारियो नें बताया कि उसके द्वारा बरामद दवाइयो में SPASMO brown के5,57,760 कैप्सूल मिले है।बड़ी बात ये है कि आखिर इतने नशीली दवाइयों से कितने लोगो को अपनी जान गँवानी पडती,
पुलिस क़ी इस कार्यवाही में 1बाइक और apple मोबाइल बरामद किया है। ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल बरामदगी के साथ साथ पुलिस नें NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
आपको बता दें कि बरामद कैप्सूल पर Dicyclomine HCL,Tramadol Hydrochloride और Acetaminophen अंकित है। पूरनपुर मे 446/2026 के तहत केस दर्ज किया है।ये मामला यही तक नहीं बल्कि आरोपी तारिक समेत अन्य तस्कर इस खेल में शामिल है.बहरहाल सफलता क़ी इस भागीदारी में पुलिसकर्मियों के नाम प्रभारी अधिकारी विनीत कुमार,हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा,हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल शिवा तालियान और कांस्टेबल कुशलपाल शामिल थे।

Leave a Reply