बुआ से लूट लिए कान के कुंडल, पुलिस नें दोनों को किया अरेस्ट..

पीलीभीत में महिला के कानों के टॉप्स और सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना का सुनगढ़ी पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पूरा मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को वादिनी ने सूचना दी थी कि किराये पर कमरा देखने के बहाने घर अथर्व कश्यप और अभिषेक उर्फ़ आयुष ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कानों के टॉप्स और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।मामले में थाना सुनगढ़ी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 27 अक्टूबर को सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी अर्थव उर्फ वंश कश्यप और अभिषेक उर्फ आयुष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पीली धातु का मंगलसूत्र पेंडल, एक जोड़ी कान के टॉप्स और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है,फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply