बिना प्रशिक्षण ग्राहक को मौत का सामान बेच रही पेट्रोलियम कम्पनियाँ.आये दिन होते रहते है हादसे…

गैस सिलेंडर से आग लग जाना कब आम बात होकर रह गई है. पेट्रोलियम कम्पनियाँ गैस सिलेंडर तो बाँट देती है मगर ग्राहक को ना तो कोई प्रशिक्षण देती है और ना ही मेंटेनेन्स,लिहाजन भुगतना ग्राहक को पड़ता है ताज़ा मामला पीलीभीत का है जहाँ आग लगने से चार लोग झुलस गए है और दो दो जिला अस्पताल में भर्ती है.
पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम पतिपुरा में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई.जिसमे एक परिवार के 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए,हादसे में विपिन कुमार,पत्नी शीतल,बहू सुधादेवी एवं एक रिश्तेदार विनिती भी इस आग की चपेट में आ गई.चीखने चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और झूलसे लोगो बीसलपुर CHC में भर्ती कराया. मगर 2 लोगो क़ी हालत गंभीर होने क़ी वजह से उनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.
आपको बता दें कि विपिन कुमार के घर में खाली गैस सिलेंडर को बदलकर दूसरा सिलेंडर लगाया जा रहा था। इसी दौरान रेग्युलेटर लगाते हुए गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते अचानक आग लग गई,

Leave a Reply