लकड़ी के अवैध कारोबार नें ली दो मजदूरों क़ी जान. घटना के बाद चालक फरार,मौके पर पहुंची डॉयल 112,

पीलीभीत के उत्तराखंड को जाने वाले NH पर अवैध लकड़ी से भारी ट्रॉली और बाइक क़ी आमने सामने टक्कर के बाद में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।यही नहीं ट्रैक्टर चालक नें बाइकसवार को टायर के नीचे कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई.सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉयल 112 नें दोनों शवों को कब्जे में लिया,मृतकों में तनुसुःख राम 45वर्ष और भानु प्रताप सिंह 25 निवासी सैजनिया है,ये लोग उत्तराखंड के खटीमा में मजदूरी के लिए जाते थे,लौटते वक्त अवैध लकड़ी से भारी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली इनकी बाइक से टकरा गई, बाइक सवारो के नींचे गिरते ही ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया.जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.डॉयल 112पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दूसरी ओर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया था।कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

बताते चले कि न्यूरिया थाना कस्बे में लकड़ी के अवैध कारोबार से आये दिन हादसे होते है.प्रशासन क़ी अनदेखी और वन विभाग क़ी सांठ गांठ के चलते करोडो रूपये का टैक्स चोरी क़ी जाती है.अब इस अवैध कारोबार किस विभाग के संरक्षण में चल रहा है ये जगजाहिर है.

Leave a Reply