अतिक्रमण के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी नें चलाया अभियान.

पीलीभीत में त्योहारों को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी नें संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का काम किया है.साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़क पर दुकाने ना लगाए.

पीलीभीत शहर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा एक्शन मोड में नजर आये।शनिवार 31 अक्टूबर को पीलीभीत शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,यह अभियान दोनों अधिकारियो क़ी मौजूदगी में जेपी रोड से बरेली दरवाजा के बीच चलाया गया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी भी दी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ पालिका अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जाएगी।
नगर मजिस्ट्रेट प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप देखने को मिला।

रिपोर्ट–samachar18pilibhit..

Leave a Reply