मेडिकल कॉलेज क़ी mBBS छात्रा खुशबू नें नारी शक्ति का दिया परिचय.

प्रथम प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,खुशबू चौधरी नें पाया प्रथम स्थान,टॉपर सूची में प्रथम चार स्थानों पर छात्राओं का कब्जा, एनाटॉमी विषय में 6 विद्यार्थियों में खुशबू नें नारी शक्ति का दिया परिचय,
पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के MBBS 2025 बैच के विद्यार्थियों ने प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.महाविद्यालय को गौरवान्वित करते हुए घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किया है.अपनी शैक्षणिक प्रतिभा,कठिन परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन का परिचय दिया। विशेष उपलब्धि यह रही कि महाविद्यालय की टॉपर सूची में प्रथम चारों स्थान छात्राओं ने हासिल किए,जोकि नारी शक्ति का प्रतीक है,महाविद्यालय स्तर पर खुशबू चौधरी ने 659 अंक (73.22%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मिमांसा त्यागी ने 656 अंक (72.89%) के साथ द्वितीय, प्रियांशा भारद्वाज ने 654 अंक (72.67%) के साथ तृतीय तथा दिव्या मिश्रा ने 653 अंक (72.56%) के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।एनाटॉमी विषय में छह विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया है.एनाटॉमी विषय में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस विषय में छह विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों में उल्लेखनीय योगदान दिया,एनाटॉमी विषय में गौरी ने 77.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया,दिव्या, निष्ठा एवं ममता ने 76.67 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वंश ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय तथा भक्ति ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन सभी छह विद्यार्थियों ने एनाटॉमी विषय में डिस्टिंक्शन अर्जित किया।
प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने दी सकभी को ढेर सारी बधाई दी और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयास को भी सराहना क़ी, डॉ. अमित कुमार ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के साथ-साथ संकाय सदस्यों के समर्पित शिक्षण एवं प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
वहीं महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिचायक है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आपको बता दें कि इस मौके पर विभागाध्यक्ष एनाटॉमी डॉ. अर्चना सिंह, विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी डॉ. श्रेयशी वक्स एवं विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ. शिखा सक्सेना ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं उपलब्धि की सराहना की तथा इस सफलता में संकाय सदस्यों एवं सहयोगी कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने इसे सामूहिक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का सुखद परिणाम बताते हुए भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों की निरंतरता की कामना की।

Leave a Reply