मंगलवार को cm योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत दौरा, तैयारियो में जुटे डीएम,एसपी..

पीलीभीत के डीएम और एसपी ने नूरानपुर मुड़िया मठ का निरीक्षण
किया,मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा एवं तैयारियों का लिया जायजा,
​ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ के पीलीभीत दौरे को लेकर प्रशासन क़ी तैयारियां तेज हो गई है.CM के संभावित भ्रमण को देखते हुए आज डीएम आलोक कुमार एवं एसपी सुकीर्ति माधव ने नूरानपुर मुड़िया मठ पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों का जायजा लिया।कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध,बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन को लेकर संबंधित अधिकारी और कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल,बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया,संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए,पेयजल,पार्किंग साफ-सफाई,मोबाइल शौचालय और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं (एंबुलेंस) की समुचित व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

Leave a Reply