
पीलीभीत दौरे पर 3 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे,आधिकारिक सूचना जारी,
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को पीलीभीत दौरे पर आ रहे है.मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर नूरानपुर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर श्री शंकर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री नूरानपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज है।

Leave a Reply