पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ नें क़ी शिव आराधना, मंच पर कहा अयोध्या में रोज 1 लाख श्रद्धांलु करते है श्री राम के दर्शन,

पीलीभीत दौरे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कहा सकारात्मक सोच से ही संभव है शांति और विकास:, पीलीभीत के ग्राम नूरानपुर मुड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नें रामकथा का किया श्रवण महंत शांतिनाथ जी की स्मृति में महंत हनुमंत नाथ द्वारा आयोजित रामकथा का कार्यक्रम
हुआ,पीलीभीत पहुंचे सीएम योगी नें कहा कि 7 नवंबर को अयोध्या में भव्य रूप से दीपोत्सव मनाया जाएगा,अयोध्या में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन कर रहे है.
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत के ग्राम न्यूरानपुर मुड़िया स्थित शिव मंदिर पहुंचकर आयोजित रामकथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया एवं मंदिर में पूजा अर्चना की। यह कथा आयोजन पूज्य महंत शांतिनाथ जी की पावन स्मृति में महंत हनुमंत नाथ जी द्वारा आयोजित किया गया था।इस मौके पर श्रद्धालुओं और पीलीभीत वासियो को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जहां नकारात्मकता होती है, वहां महा-अशांति और अराजकता पनपती है,जबकि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर ही समाज और प्रदेश में शांति एवं सर्वांगीण विकास संभव होता है।मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अयोध्या में सड़क,रेलवे सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया गया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु भगवान श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 7 नवंबर को अयोध्या में भव्य एवं अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश और देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज भारत तुष्टिकरण के स्थान पर ‘संतुष्टीकरण’ और सर्वसमावेशी विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में आज करोड़ों श्रद्धालु एक साथ निर्विघ्न स्नान व दर्शन करते हैं, वहीं भक्ति की अनूठी अनुभूति के लिए मथुरा-वृंदावन का स्वरूप विश्वविख्यात है।
सीएम योगी आदित्यनाथ नें जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन योजना, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा (आयुष्मान भारत), युवाओं को पारदर्शी नौकरी, और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया जा रहा है।
इस मौके पर राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिलें) संजय सिंह गंगवार,प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख,जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद,विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान,डीएम आलोक कुमार,पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a Reply