यूपी-उत्तराखंड के समाजसेवी, व्यापारी और किसानो का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के सीएम से मिले,उठाया ये बड़ा मुद्दा,

यूपी के उत्तराखंड सीमा पर स्थित पीलीभीत जिले के मझोला निवासी युवा व्यापारियों नें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात क़ी तथा मझोला-सितारगंज मार्ग को फोर लेन बनाने की मांग क़ी,
पीलीभीत जिले के मझोला निवासी ​युवा व्यापारियो का एक दल कपिल अग्रवाल क़ी अध्यक्षता में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात क़ी.व्यापारियों में उत्तराखंड के किसान और युवा समाजसेवी भी मौजूद रहे. इन्होने सीमा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा क़ी। सीमा क्षेत्र क़ी समस्याओ को अवगत कराते हुए व्यापारियों नें मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा, समस्याओ में मझोला-सितारगंज मार्ग को फोर लेन घोषित करने क़ी बात कही गई.​युवा व्यापारी और समाजसेवी कपिल अग्रवाल ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सम्बंधित मार्ग का उत्तर प्रदेश की सीमा में पड़ने वाले भाग को लोक निर्माण विभाग पीलीभीत द्वारा फोर लेन का कार्य शुरू कराया जा चुका है।वही उत्तराखंड के अंतर्गत आने वाले भाग को भी फोर लेन का कार्य कराये जाने के लिए आग्रह किया.कपिल अग्रवाल नें बताया कि मझोला से नैनीताल और दिल्ली जाने वाले यात्रियों का समय लगभग 30 मिनट तक घट जाएगा।​उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आम नागरिकों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र को रोजाना लगने वाले जाम और सघन यातायात से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा इसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक हब का निर्माण किया जा रहा है जिसमें इंग्लैंड की AB मोरी समेत विभिन्न बड़ी फैक्ट्रियां लग रही हैं जिस कारण इस फोर लेन से पूरे सीमांत क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए विषय की गंभीरता को समझा और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से. मुलाक़ात करने वालों में कपिल अग्रवाल,मनजिंदर सिंह हांडा,कारज सिंह गिल ,नितिन गोयल,मोहित गोगिया,करण गुंबर,चिराग मित्तल,रजत अग्रवाल,सतनाम बलगगन और अवनीत गोराया शामिल रहे।

Leave a Reply