“एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर युवाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका.

पीलीभीत में मेरा युवा भारत द्वारा विकसित भारत युवा संसद 2026-27 के अंतर्गत 5 नवम्बर को कार्यक्रम आयोजित किया गया है.जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी,कि इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभागी ही हिस्सा लेंगे।इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation, One Election) निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रत्येक को अधिकतम 3 मिनट का समय दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए 5 सदस्यीय निर्णायक मंडल (जूरी पैनल) गठित किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के विषय ज्ञान,विचारों की स्पष्टता,तार्किक क्षमता,अभिव्यक्ति कौशल एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे।जिला युवा अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों,संसदीय परंपराओं,संवैधानिक जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इसके माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार रखने तथा नीति निर्माण की प्रक्रिया को समझने का अवसर प्राप्त होगा,युवा अधिकारी नें जिले के युवाओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें तथा अपनी प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं विचारों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply