हाथ सड़ने बाद बच्ची को लेकर परिजन पहुंचे श्री राम मूर्ति स्मारक.पीलीभीत के लापरवाह डाँक्टर को भेजा लीगल नोटिस.डीएम से भी शिकायत,

पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में ईलाज के नाम पर लापरवाही देखने को मिली है. दरअसल बीते 10जुलाई 2026 को मिथलेश कुमारी आयु 12 वर्ष को उसके परिजनों नें शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया था.मिथलेश बच्चो के साथ खेलते वक्त गिर गई और उसके दाहिने हाथ की दो हड्डियां टूट गयी थी,शहर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती के बाद डाक्टर प्रफुल्ल नारायन सक्सेना नें एक्स-रे कराया,जिसमें मिथलेश कुमारी के हाथ की हड्डियां टूटी मिली साथ ही हाथ पर बाहरी घाव भी था।संजीवनी हास्पिटल स्टाफ द्वारा परीक्षण और एक्स-रे को पैसे जमा कराने के लिए बोला गया,मिथलेश के परिजनों क़ी मानें तो उन्होंने गहने गिरवी रखकर नकदी हास्पिटल में जमा कराया,मिथलेश कुमारी का इलाज शुरू हुआ उसके बाद नशा देकर खुले घाव में टॉके लगाया गया एवं कच्चा प्लास्टर किया। आरोप है कि डा.प्रफुल्ल नारायन सक्सेना नें 4-5 दिन बाद पक्का प्लास्टर के लिए बुलाया, मगर खुले घाव पर प्लास्टर क़ी वजह से अन्दर ही अन्दर घाव सड़नें लगा,शिकायत करने पर डा.प्रफुल्ल नारायन सक्सेना झल्लानें लगे और “डाक्टर मै हूँ या तुम हो” बोलनें लगे,2-3 दिन बाद असहनीय दर्द होने के बाद मिथलेश कुमारी को परिजन दोबारा डा.प्रफुल्ल को दिखाने हास्पिटल पहुंचे,जहाँ उनसे 1लाख रू० जमा करा लिये और आरोप है कि बिना इलाज बीते 31अगस्त 2026 को डा.प्रफुल्ल और स्टाफ नें मिथलेश को हास्पिटल से बाहर कर दिया।
आपको बता दें कि इस मामले क़ी हकीकत तब पता चली जब बरेली के श्रीराम राममूर्ति स्मारक इन्स्ट्रीयटूट ऑफ मेड़िकल साइन्स बरेली में मिथलेश को परिजनों नें भर्ती कराया,मिथलेश के हाथ का इलाज जारी है.जिस में लगभग 50हजार रू० खर्च हो चुके है,परिजनों का आरोप है कि मिथलेश कुमारी के हाथ में इंफेक्शन होने क़ी वजह से कटने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।जिसकी पूरी जिम्मेदारी डा.प्रफुल्ल नारायन सक्सेना की मान रहे है.
परिजनों नें मिथलेश क़ी ईलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टर और अस्पताल पर कार्यवाही करने के लिए डीएम पीलीभीत अलोक कुमार से शिकायत क़ी है, वही मिथलेश के परिजनों नें न्यायालय क़ी शरण ली है.जिसमे आरोपी डॉक्टर को नोटिस भेजकर अस्पताल खर्च और जमा कराई गई रकम कुल 150000 रूपये और कोर्ट फीस 6 हजार जमा करने के लिए आदेशित किया गया. फिलहाल इस मामले के बाद आईएमए में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Reply